नवादा में दो दिन की बारिश से बदला मौसम, 1 नवंबर तक गिर सकता है तापमान
बारिश का अलर्ट
Nawada Weather Update : नवादा में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है. 31 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. किसानों की चिंता बढ़ी.
Nawada Weather Update : नवादा जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसके कारण अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गयी है.
31 अक्टूबर तक बादल छाये रहने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्टूबर तक जिले में आसमान में बादल छाये रहने और बारिश की संभावना है. 30 अक्टूबर को नवादा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, 31 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है.
एक नवंबर को 18 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
पूर्वानुमान के अनुसार एक नवंबर को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है.
31 अक्टूबर और एक नवंबर को वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर और एक नवंबर को गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात की आशंका जतायी है. खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदान और अन्य असुरक्षित स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी गयी है. गरज-चमक के समय सुरक्षित पक्के मकान के अंदर रहना चाहिए.
खेतों में पानी जमा होने से किसानों की बढ़ी चिंता
लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों के कई खेतों में पानी जमा हो गया है. इससे धान की तैयार फसल और कटाई का इंतजार कर रहे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. किसानों को आशंका है कि खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से फसल को नुकसान हो सकता है. वहीं, शहर की सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है.
पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं हों
आपदा प्रबंधन प्रभारी मो. शेरे अफगान ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बारिश और वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास और खुले मैदान में खड़े होने से बचें. गरज-चमक होने पर पक्के मकान के अंदर सुरक्षित रहें.
किसानों और पशुपालकों को भी सतर्क रहने की सलाह
आपदा प्रबंधन प्रभारी ने किसानों और पशुपालकों को खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है. मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतना जरूरी है. आने वाले दिनों में बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.
Also Read : पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे बेटे, नवादा में समाजसेवी ब्रह्मदेव पासवान की पहली पुण्यतिथि पर जुटे लोग
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
