नवादा : सड़क पर अचानक आई बस की चपेट में आया पैदल चल रहा युवक, सिर में लगे चार टांके

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराता घायल

Nawada Bus Accident : नवादा जिले में सिरदला प्रखंड के सुखनर बाजार के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस ने एक राहगीर को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर में चार टांके लगे हैं और उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Nawada Bus Accident : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में सुखनर बाजार के पास बस की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में भितिया गांव निवासी पांचू मांझी के सिर और चेहरे पर चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने बस को थाना ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुखनर बाजार के पास हुआ हादसा

सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र में सुखनर बाजार से पहले एक बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी. हादसे में भितिया गांव निवासी पांचू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके पिता का नाम कैलाश मांझी बताया गया है.

सड़क पर खून देख जुटी भीड़

टक्कर के बाद पांचू मांझी सड़क पर गिर गए. उनके शरीर से खून बहता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

पुलिस टीम ने घायल पांचू मांझी को तत्काल सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इलाज के दौरान सिर में लगी चोट पर चार टांके लगाए गए.

सिर और चेहरे पर आई चोट

चिकित्सक संतोष कुमार सुमन के अनुसार, घायल की जीभ भी कट गई थी और चेहरे पर चोटें आई थीं. अधिक रक्तस्राव होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की बात कही

बस चालक के अनुसार, पांचू मांझी अचानक सड़क के बीच में आ गए, जिससे बस की टक्कर हो गई. चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया और बस सड़क किनारे रुक गई. अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा.

पुलिस ने बस को थाना लाया

परनाडाबर थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि बस और पैदल व्यक्ति के बीच दुर्घटना हुई है. हादसे के बाद बस को थाना लाया गया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना को लेकर अभी तक पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पटना-नवादा MEMU का बदला रूट, अब फतुहा-दनियावां होकर चलेगी ट्रेन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन