अकौना बाजार से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अकौना बाजार से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने की घेराबंदी, चालक फरार कैप्शन – मुफ्फसिल थाना में जब्त अवैध बालू लदा ट्रैक्टर प्रतिनिधि, नवादा सदर जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अकौना बाजार से अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अकौना बाजार इलाके में अवैध खनन का बालू ट्रैक्टर से ढोया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी. पुलिस की अचानक कार्रवाई से वहां अफरातफरी मच गयी. हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और उससे जुड़े लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रख दिया है. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध अवैध खनन, परिवहन तथा खनन अधिनियम के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं के तहत कांड दर्ज किया है. पुलिस फरार आरोपितों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन