नवादा: मनरेगा योजनाओं की गुणवत्ता जांचने पंचायतों में पहुंचे पीओ, कार्यों का किया भौतिक सत्यापन
पकरीबरावां में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का निरीक्षण करते अधिकारी
मनरेगा योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. कार्यों की प्रगति और धरातल पर स्थिति का जायजा लिया गया.
MGNREGA Schemes: मनरेगा की योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. उन्होंने उकौड़ा, पोक्सी और डुमरावां में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्यों का भौतिक सत्यापन किया.
योजनाओं की प्रगति और कार्य की स्थिति का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, कार्य की स्थिति और धरातल पर हुए कार्यों का जायजा लिया. पीओ ने संबंधित कर्मियों को सरकारी दिशा-निर्देश के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
पंचायतवार किया जा रहा योजनाओं का भौतिक सत्यापन
पीओ विनोद कुमार ने बताया कि सरकार की योजनाओं को वास्तविक रूप से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से पंचायतवार स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. वृक्षारोपण, सिंचाई, जलसंचयन, आंगनबाड़ी भवन, पुस्तकालय समेत विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की सही स्थिति सामने आ सके.
निरीक्षण टीम में अधिकारी और कर्मी रहे शामिल
निरीक्षण टीम में जेई राकेश कुमार, पीटीए राजदर्शी कुमार, अरविंद कुमार एवं संबंधित पंचायतों के पीआरएस शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए