नवादा विधायक विभा देवी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय का निरीक्षण करते विधायक

Nawada News : नवादा विधायक विभा देवी ने नारदीगंज के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा विधायक विभा देवी ने शनिवार को नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कहुआरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसला और इंटर विद्यालय ओड़ो का जायजा लिया. विधायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों से मुलाकात कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

पठन-पाठन से लेकर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालयों में छात्रों के पठन-पाठन, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया. उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी लेते हुए प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता और विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश

विधायक विभा देवी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना सुनिश्चित किया जाए. इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया.

मौके पर कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सिंह, जिला पार्षद सदस्य वीणा देवी, पूर्व मुखिया अरविन्द मिश्र, शंभू मालाकार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे. विधायक के विद्यालय निरीक्षण को लेकर शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन