आपसी भाईचारे के साथ चेहल्लुम व जन्माष्टमी मनाने की अपील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 4:53 PM
थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में दिये गये कई निर्देश
अकबरपुर. थाना परिसर में चेहल्लुम व जन्माष्टमी को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गीता ने की. बैठक का संचालन करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने लोगों से सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील लोगों से की गयी. अपर थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद समेत कई स्थानीय लोग अपनी-अपनी बात रखे. बैठक के दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने बताया कि चेहल्लुम को लेकर अकबरपुर में कहीं भी ताजिया का निर्माण नहीं किया जाता है. लेकिन अपने-अपने घरों में चेहल्लुम का त्योहार मनाया जाता है. जन्माष्टमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. लोगों से अपील की गयी कि चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति और सद्भाव बनाये रखने को लेकर सभी अपने स्तर से प्रयास करें. बताया गया कि इस दौरान असामाजिक तत्वों पर भी नजर रहेगी. बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में चेहल्लुम का जुलूस कहीं नहीं निकाला जाता है. वहीं, जन्माष्टमी के दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी मेले अथवा जुलूस का आयोजन नहीं किया जाता है. बैठक में सोहेल अंसारी, इफ्तार आदिल, मो भोलू, महेश प्रसाद, अजीत बरनवाल, कौशल किशोर पांडेय, पूर्व मुखिया नरेश मालाकार, महेंद्र चौहान, पंकज पांडेय, अनिल कुमार, विनोद वर्मा आदि कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










