नवादा: हरदिया डैम के पास से 130 लीटर देसी शराब और 2 अपाचे बाइक जब्त, धंधेबाज फरार

Author Kr manish dev|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

फोटो :- थाना परिसर में जब्त शराब व बाइक के साथ पुलिस बल | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. हरदिया डैम के पास से 130 लीटर देसी शराब और 2 बाइक बरामद हुई हैं. हालांकि, पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना पुलिस ने शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हरदिया डैम के पास से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से 130 लीटर देसी शराब और 2 बाइक को भी जब्त किया है. बीते मंगलवार की देर रात की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डैम के रास्ता बना तस्करों के लिए आम रास्ता

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया डैम के बगल से भानेखाप-सिंगर जाने वाले सुनसान रास्ते के पास शराब की खेप जाने वाली है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की तो वहां प्लास्टिक के डिब्बों में रखी 130 लीटर देसी शराब बरामद हुई. शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 2 अपाचे बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. जब्त बाइकों में एक बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का है,तो दूसरे बाइक पर रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर01डीजी 8252 अंकित है.

पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागे तस्कर

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद शराब धंधेबाज झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. अंधेरा होने के कारण पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी. साथ ही कहा कि जब्त शराब और बाइक को थाना लाकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार धंधेबाजों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन