रजौली में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 186 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार
थाना परिसर से जेल जाते आरोपी | Prabhat Khabar Network
Nawada News : रजौली पुलिस ने छापेमारी कर 186 लीटर शराब और तीन बाइक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक वारंटी को भी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीन बाइकों के साथ कुल 186 लीटर शराब भी जब्त की है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के निर्देश पर की गई. वहीं, पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चारों शराब धंधेबाजों और वारंटी को मेडिकल जांच के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आपके शहर में
पहवाचक के पास बाइक से 129 लीटर शराब बरामद
थाने में पदस्थापित एसआई अरविंद पासवान एवं एएसआई जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहवाचक गांव के समीप छापेमारी की. इस दौरान एक बाइक पर लदी 129 लीटर शराब बरामद की गई. मौके से तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी मनोज साव के पुत्र जितेंद्र कुमार, चिरैया गांव निवासी विनोद राजवंशी के पुत्र चंदन कुमार और धीरौंध गांव निवासी दिलीप प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है.
महियारा-मुरहेना रोड से 57 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं, दूसरी कार्रवाई महियारा-मुरहेना रोड स्थित पैन के समीप की गई. यहां पुलिस ने एक बाइक पर लदी 57 लीटर शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार युवक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लोहानीपुर गांव निवासी लखन राजवंशी के पुत्र सुजीत राजवंशी के रूप में हुई है.
Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट
जब्त बाइकों और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि जब्त बाइकों और गिरफ्तार धंधेबाजों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
वारंट के आधार पर एक आरोपित भी गिरफ्तार
शराब के खिलाफ कार्रवाई के अलावा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में ग़ैरिबा गांव निवासी स्व. अजय प्रसाद के पुत्र रामवीर कुमार को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था.
Also Read : बाबा हरिगिरिधाम जा रही महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास, ई-रिक्शा से गिरकर घायल
पांचों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चारों शराब धंधेबाजों और वारंटी को बुधवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है.
Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए