सात अप्रैल को निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा
Updated at : 20 Mar 2017 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

रामनवमी पूजा महोत्सव को लेकर कमेटी गठित नवादा : रामनवमी पूजा महोत्सव को लेकर शहर पुराना बाजार, महावीर स्थान स्थित मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शंकर भगत ने की़ उन्होंने बताया कि पूर्व से चली आ रही कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें […]
विज्ञापन
रामनवमी पूजा महोत्सव को लेकर कमेटी गठित
नवादा : रामनवमी पूजा महोत्सव को लेकर शहर पुराना बाजार, महावीर स्थान स्थित मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शंकर भगत ने की़ उन्होंने बताया कि पूर्व से चली आ रही कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सन्नी भगत, सचिव दिनेश कुमार उर्फ दीनू,उप सचिव मोनू भगत, कोषाध्यक्ष कार्तिक कुमार को बनाया गया. उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को रामनवमी पूजा तथा सात अप्रैल को शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है.
उन्होंने कहा कि इस नयी कमेटी का नेतृत्व पुरानी कमेटी करेगी. इस बार भी भव्य रूप से विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है. मौके पर रंजीत कुमार,बबलू कुमार,दिनेश भगत,प्रदीप केसरी,दिलीप कुमार तथा अमर आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




