इंस्पेक्टर से सिपाही तक कई पद खाली

Updated at : 17 Dec 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
इंस्पेक्टर से सिपाही तक कई पद खाली

छापेमारी में होती है परेशानी नवादा सदर : बिहार-झारखंड के सीमाई इलाका नवादा में शराबबंदी को लेकर चलाये जा रहे अभियान पर कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभाव पड़ रहा है. सीमित संसाधन के बीच ही उत्पाद विभाग अपने कार्यों का निबटारा कर रहा है. विभाग में स्वीकृत बल के अनुरूप भी कर्मचारियों के नहीं […]

विज्ञापन
छापेमारी में होती है परेशानी
नवादा सदर : बिहार-झारखंड के सीमाई इलाका नवादा में शराबबंदी को लेकर चलाये जा रहे अभियान पर कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभाव पड़ रहा है. सीमित संसाधन के बीच ही उत्पाद विभाग अपने कार्यों का निबटारा कर रहा है. विभाग में स्वीकृत बल के अनुरूप भी कर्मचारियों के नहीं रहने से परेशानी हो रही है. सूचना के बाद भी छापेमारी नहीं हो रही है.
मात्र एक टीम ही कार्यों को निबटाने में पूरा दिन गुजार देते हैं. जिले के 14 प्रखंडों के अनुसार भी 14 उत्पाद इंस्पेक्टर या दारोगा कार्यरत नहीं हैं. इसके कारण शराबबंदी को जीरो टालरेंस बनाने में सफलता नहीं मिल रही है. झारखंड के रास्ते नवादा में प्रवेश करने वाले चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग अभियान उत्पाद विभाग द्वारा चलाया जाता है, तो दूसरी कार्रवाई बाधित हो जाती है. चोरी-छिपे बिकने वाले शराब के खिलाफ भी पूरी कार्रवाई कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन