खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना

Updated at : 07 Dec 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना

नवादा नगर : अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन द्वारा धरना का कार्यक्रम आयोजित करके छह दिसंबर को तोड़ गये विवादित ढांचा का विरोध जताया गया, साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुए धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छह दिसंबर कई मामलों में […]

विज्ञापन

नवादा नगर : अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन द्वारा धरना का कार्यक्रम आयोजित करके छह दिसंबर को तोड़ गये विवादित ढांचा का विरोध जताया गया, साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुए धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छह दिसंबर कई मामलों में महत्वपूर्ण है.

संविधान सभा के ड्राफ्टिंग कमेटी की पहली बैठक आज के ही दिन हुई थी. बाबा साहेब से जुड़ाव के साथ ही बाबरी मसजिद का विध्वंश भी आज ही के दिन किया गया था, जो कि भारत के लिए एक दाग के समान है. संस्था द्वारा डीएम को ज्ञापन देकर 14 सूत्री मांग भी धरने के माध्यम से किया गया. मौके पर राजेंद्र मांझी, गोविंद प्रसाद, जर्नादन सिंह, अर्जुन चौधरी, अंबिका राम, इंद्रदेव प्रसाद व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन