पानी का सदुपयोग करना जरूरी

कौआकोल : जल संचयन, जल स्रोतों का सीमांकन व अतिक्रमण से मुक्ति विषय पर शनिवार को ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सेखोदेवरा, कौआकोल में आहर पइन बचाओ अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया. दीप जला कर सेमिनार का विधिवत उद्घाटन करते हुए जल पुरुष से सम्मानित राजेंद्र सिंह ने कहा कि बदलती […]
कौआकोल : जल संचयन, जल स्रोतों का सीमांकन व अतिक्रमण से मुक्ति विषय पर शनिवार को ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सेखोदेवरा, कौआकोल में आहर पइन बचाओ अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया. दीप जला कर सेमिनार का विधिवत उद्घाटन करते हुए जल पुरुष से सम्मानित राजेंद्र सिंह ने कहा कि बदलती जलवायु व स्थानीय कारणों से सूखे की लगातार मार झेलने की समस्या देश में बढ़ती जा रही है.
इससे कोई भी प्रान्त अछूता नहीं रहा है. इसके लिए पानी का सदुपयोग करना जरूरी है. यह तभी संभव है जब प्रकृति व पूर्वजों द्वारा बनाये गये नदी, आहर व पइन की अस्तित्व को संरक्षित किया जाये. इसके लिए मीडिया को आगे बढ़-चढ़ कर काम करना होगा. लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. तभी देश व प्रांतों में हरियाली कायम रह सकेगी. उन्होंने कहा कि आज के दौर में जागरूकता के अभाव होने के कारण इसका ठीक विपरीत कार्य हो रहे हैं.
जागरूकता के अभाव के कारण नदियां, आहर व पइन का आकार सिमटता जा रहा है. लोगों द्वारा खुल कर इनका अतिक्रमण किया जा रहा है. इस पर न तो सरकार गंभीर है और न ही जनता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




