नवादा में बस पलटी पांच बराती मरे

Updated at : 21 Apr 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा में बस पलटी पांच बराती मरे

सिरदला (नवादा) : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव के पास बुधवार की रात एक बराती बस के पलट जाने से पोच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में 39 से अधिक लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए नवादा अस्पताल भेजा गया […]

विज्ञापन

सिरदला (नवादा) : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव के पास बुधवार की रात एक बराती बस के पलट जाने से पोच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में 39 से अधिक लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए नवादा अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि हिसुआ के जोगियामारन के हरि राजवंशी अपनी नतनी की शादी करने के लिए हिसुआ के नउयावादी स्थित देवी मंदिर गये थे.

बस में वर व वधू दोनों पक्ष के 50 से अधिक लोग सवार थे. सिरदल्ला-खनवां पथ पर बराती बस एक गड्ढे में पलट गयी. इसमें चार बरातियों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. लड़की के नाना हरि राजवंशी की भी मौत हो गयी है. राजू मांझी, एक बालक व बस के खलासी की जान चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन