नियम के अनुकूल कराया जा रहा टूर्नामेंट

Updated at : 12 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
नियम के अनुकूल कराया जा रहा टूर्नामेंट

नियम के अनुकूल कराया जा रहा टूर्नामेंट फोटो-3नवादा (नगर). जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल बोहरा सहित एसोसिएशन के अन्य अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर मॉडर्न इंगलिश स्कूल व सत्येंद्र इंटर स्कूल के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में मॉडर्न स्कूल की टीम के हिस्सा नहीं लेने पर अफसोस जताया. जिला सचिव गोपाल […]

विज्ञापन

नियम के अनुकूल कराया जा रहा टूर्नामेंट फोटो-3नवादा (नगर). जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल बोहरा सहित एसोसिएशन के अन्य अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर मॉडर्न इंगलिश स्कूल व सत्येंद्र इंटर स्कूल के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में मॉडर्न स्कूल की टीम के हिस्सा नहीं लेने पर अफसोस जताया. जिला सचिव गोपाल बोहरा ने कहा कि मॉडर्न इंगलिश स्कूल की टीम या उनके कोई भी खिलाड़ी निर्धारित समय सुबह सवा नौ बजे तक उपस्थित नहीं हुए. मॉडर्न इंगलिश स्कूल की ओर से एक शिक्षक मैदान में पहुंचे और कहा कि जब तक सत्येंद्र स्कूल के खिलाड़ियों की जांच स्कूल में जाकर टूर्नामेंट कमेटी द्वारा नहीं किया जायेगा. तब तक मॉडर्न की टीम मैदान में मैच के लिए उपस्थित नहीं होगी. जिला सचिव ने कहा कि स्कूल परिसर में जाकर खिलाड़ियों की जांच का अधिकार जिला क्रिकेट संघ को नहीं है. स्कूल के प्राचार्य द्वारा जारी परिचय पत्र ही विधि सम्मत दस्तावेज है. उन्होंने कहा कि मॉडर्न स्कूल के प्रतिनिधि को बताया गया है कि यदि सत्येंद्र स्कूल के टीम के किसी खिलाड़ी के विरुद्ध शिकायत है, तो आप नियमानुसार प्रोटेस्ट कर सकते हैं. प्रोटेस्ट के आधार पर टूर्नामेंट कमेटी जांच कर निर्णय लेगी. एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि मॉडर्न स्कूल के निदेशक द्वारा बेबुनियाद व झूठा आरोप लगाया जा रहा है. जिसका कोई साक्ष्य या प्रमाण नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन