6462 लोगों को इंदिरा आवास

Published at :16 Jun 2015 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
6462 लोगों को इंदिरा आवास

नवादा (नगर). प्रखंड स्तर पर लाभुकों की सूची व दस्तावेज के आधार पर जिल के 6462 गरीब परिवारों को इंदिरा आवास का लाभ दिया जायेगा. घर बनाने के लिए राशि सीधे उनके बैंक खातों में जायेगी. उक्त बातें डीआरडीए निदेशक सुनील प्रसाद सिंह ने सोमवार को आयोजित बैठक में कहीं. डीआरडीए सभागार में हुई बैठक […]

विज्ञापन
नवादा (नगर). प्रखंड स्तर पर लाभुकों की सूची व दस्तावेज के आधार पर जिल के 6462 गरीब परिवारों को इंदिरा आवास का लाभ दिया जायेगा.

घर बनाने के लिए राशि सीधे उनके बैंक खातों में जायेगी. उक्त बातें डीआरडीए निदेशक सुनील प्रसाद सिंह ने सोमवार को आयोजित बैठक में कहीं. डीआरडीए सभागार में हुई बैठक में बीडीओ एवं अन्य प्रखंड कर्मियों को उन्होंने इंदिरा आवास के लाभुकों को चिह्न्ति करके आवंटन के अनुसार लाभुकों का बैंक खाता खुलवाने, आधार नंबर, मोबाइल, सामाजिक आर्थिक गणना नंबर, जमीन के दस्तावेज आद तैयार करने को कहा. एक फॉर्मेट सभी प्रखंडों को दिया गया, जिसे भर कर जमा करने को कहा गया.

बैठक में बताया गया कि जिला द्वारा राज्य कार्यालय को लाभुकों की सूची भेजी जाने के बाद 15 दिनों के अंदर इंदिरा आवास के लिए राशि सीधे लाभुक के खातों में चली जायेगी. बिचौलियों द्वारा गड़बड़ी किये जाने की संभावनाओं को हर हाल में समाप्त करने की बात बैठक में कही गयी. बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन