वार्डो में कागजों पर बंट रहा केरोसिन

नवादा कार्यालय. लोगों को कालाबाजारी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय के सभी वार्डो में नियमित केरोसिन वितरण की योजना शुरू की गयी थी. योजना आज भी लागू है. परंतु, पिछले डेढ़ साल से शहर के 33 में से किसी वार्ड में भी केरोसिन का वितरण नहीं हो […]
केरोसिन वितरण की निगरानी का जिम्मा संबंधित वार्ड पार्षद को दी गयी थी. कागजों पर आज भी वार्ड पार्षद की ओर से केरोसिन वितरण का प्रमाण-पत्र विभाग को प्रति महीना दिया जा रहा है. प्रति वार्ड में प्रति महीना 750 लीटर केरोसिन का वितरण होना है. महीने की पांच, 10, 15, 20 एवं 25 तारीख को अलग-अलग प्वाइंटों पर केरोसिन का वितरण वार्ड पार्षद के निगरानी में किया जाना है. प्वाइंट तो दूर किसी मुख्य स्थान पर भी केरोसिन का वितरण नहीं होने से लोगों को कालाबाजारी में केरोसिन खरीद कर घर को रोशनी करना पड़ रहा है.
जिला मुख्यालय के कई वार्डो में कई परिवार ऐसे हैं जो पूर्णत: केरोसिन पर ही निर्भर हैं. योजना के अनुसार प्रति वार्ड में निर्धारित तारीख को हॉकर एक सौ 50 लीटर केरोसिन का वितरण करना है. प्रति माह प्रति वार्ड में सौ सौ 50 लीटर केरोसिन का वितरण किया जाना है. शहर के 33 वार्ड में से मलिन बस्ती वाले वार्ड में भी केरोसिन का वितरण नहीं हो पा रहा है. कागजों पर वितरण होनेवाले 32 हजार 250 लीटर केरोसिन का बारा-न्यारा अधिकारियों व पार्षदों के मिलीभगत के कारण हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




