कैसे पूरा होगा गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना ?

Published at :21 Apr 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे पूरा होगा गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना ?

नवादा (सदर) : जिले में पंचायत की कुल संख्या 187 है. परंतु, पंचायत सचिव की संख्या मात्र 93 है. इसलिए कहा जा सकता है कि पंचायत सचिव के कं धों पर जिले के तमाम पंचायतों का भार है. ऐसे में पंचायत के काम-काज क ी गति क्या होगी, समझाने की बात है. इसके बावजूद सरकार […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : जिले में पंचायत की कुल संख्या 187 है. परंतु, पंचायत सचिव की संख्या मात्र 93 है. इसलिए कहा जा सकता है कि पंचायत सचिव के कं धों पर जिले के तमाम पंचायतों का भार है. ऐसे में पंचायत के काम-काज क ी गति क्या होगी, समझाने की बात है. इसके बावजूद सरकार व अधिकारियों द्वारा पंचायत के विकास की बात कही जा रही है. वह भी समय से शत-प्रतिशत, जो सच्चई से कोसो दूर दिख रही है.

पंचायतों में चलनेवाले सभी विकास कार्यो का संचालन मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत सचिव द्वारा ही होता है. इसमें चतुर्थ वित्त आयोग, त्रयोदश वित्त आयोग, पिछड़ा वर्ग के अलावा वृद्ध पेंशन, जन्म-मृत्यु का रजिस्ट्रेशन व प्रमाण-पत्र निर्गत करना है. वहीं गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार को मरणोपरांत कबीर अंत्येष्टि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह का जांच करना सहित अन्य पंचायतों का कार्य सचिव द्वारा ही निबटाया जाता है.

समय से नहीं मिलते सचिव
पंचायत सचिव की कमी जिले के तमाम प्रखंडों में है. इस कारण सरकार द्वारा आम लोगों के लिए चलायी जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का निबटारा समय से नहीं हो पाता है. पंचायतवासियों के लिए किसी भी कार्य के लिए समय से पंचायत सेवक से मिलना, आज के समय से टेढ़ी खीर साबित हो गया है. जिस कारण पंचायत वासियों का एक भी कार्य समय पर होना नामुमकिन हो हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन