लालबिगहा में कालाजार के 12 मरीज मिले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2015 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय/काशीचक : प्रखंड के लाल बिगहा मुसहरी में कालाजार फैलने की आशंका के बाद जांच करने गयी टीम को 12 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इनमें कालाजार के लक्षण मौजूद है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सिविल सजर्न डॉ एमपी सिन्हा के निर्देश पर गांव पहुंची जांच टीम ने 28 मरीजों के रक्त […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय/काशीचक : प्रखंड के लाल बिगहा मुसहरी में कालाजार फैलने की आशंका के बाद जांच करने गयी टीम को 12 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इनमें कालाजार के लक्षण मौजूद है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सिविल सजर्न डॉ एमपी सिन्हा के निर्देश पर गांव पहुंची जांच टीम ने 28 मरीजों के रक्त नमूनों को परखा.
इनमें 12 मरीजों का रक्त पॉजिटिव मिला. जिन मरीजों में कालाजार के लक्षण मिले उनमें तेतर मांझी (40), रासो देवी (50), विंदु देवी (28), भोला मांझी (7), करिश्मा कुमारी (6), वासुदेव मांझी (35), आशो मांझी (46), मुंशी मांझी (60), ब्रrादेव मांझी (46), चिंता मांझी (50), कविता कुमारी (7) व कविता देवी (25) शामिल हैं. लाल बिगहा गांव में टीम के साथ आये स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है.
दोबारा जांच के लिए मरीजों को वारिसलीगंज भेजा जायेगा. इधर, सिविल सजर्न डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि लाल बिगहा गांव का निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इलाज व जांच की प्रक्रिया शुरू है. गंभीर रूप से कालाजार ग्रसित मरीजों को सघन जांच कर बेहतर इलाज किया जायेगा. इधर, ग्रामीण नवीन कुमार, नरेश मांझी, प्रमीला देवी, मुखिया बेबी देवी ने विभागीय जांच पर असंतोष जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




