19 मेडल पाकर जिले की टीम बनी उप विजेता

Published at :10 Feb 2015 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
19 मेडल पाकर जिले की टीम बनी उप विजेता

नवादा (नगर): रेलवे जोनल एथलेटिक्स मीट में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है. 19 खिलाड़ियों ने मेडल पाकर जिले को स्टेट में उप विजेता बनाया है. सोमवार को खिलाड़ियों के नवादा पहुंचने पर स्वागत किया गया. हरिश्चंद्र स्टेडियम में सदर एसडीओ राजेश कुमार, खेल शिक्षक शिव कुमार प्रसाद, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव […]

विज्ञापन
नवादा (नगर): रेलवे जोनल एथलेटिक्स मीट में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है. 19 खिलाड़ियों ने मेडल पाकर जिले को स्टेट में उप विजेता बनाया है. सोमवार को खिलाड़ियों के नवादा पहुंचने पर स्वागत किया गया.

हरिश्चंद्र स्टेडियम में सदर एसडीओ राजेश कुमार, खेल शिक्षक शिव कुमार प्रसाद, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव प्रवीण कुमार आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. खिलाड़ियों को पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव, कृष्णा यादव, आरपी साहू, संतोष कुमार वर्मा, नरेश सर, आजाद कुमार आदि ने भी शानदार जीत पर बधाई दिया.

गौरतलब है कि 6 से 8 फरवरी तक जमालपुर में खेले गये चैंपियनशिप में सात गोल्ड, आठ सिल्वर व चार कांस्य मेडल खिलाड़ियों ने प्राप्त किया है. विजेता खिलाड़ियों के कोच विक्रम कुमार व सोनी कुमारी ने कहा कि रेलवे की प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन