गला दबा कर युवक की हत्या

Published at :06 Jan 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
गला दबा कर युवक की हत्या

नवादा (कार्यालय): थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर एक युवक की हत्या गला दबा कर किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त गांव में मुरारी प्रसाद नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या गला दबा कर कर दी […]

विज्ञापन

नवादा (कार्यालय): थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर एक युवक की हत्या गला दबा कर किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त गांव में मुरारी प्रसाद नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या गला दबा कर कर दी गयी है.

गांव के ही शैलेंद्र महतो, मुंद्रिका महतो, राम स्वरूप महतो सहित दो महिलाओं ने घर में घुस कर रविवार की रात घटना को अंजाम देने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मृतक युवक की पत्नी चंचला देवी ने नगर थाना में कुल पांच लोगों को नामजद बना कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सोमवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रही है. गांव में चर्चा है कि पति-पत्नी के झगड़ा में युवक ने आत्महत्या कर लिया. रात में घटना के बाद सुबह ग्रामीणों को मृतक के पत्नी की रोने की आवाज से जानकारी मिली. जो संदेह उत्पन्न कर रहा है. आखिर घटना के समय क्यों नहीं हल्ला की गयी. फिलवक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन