नवादा : बिस्कुट चोरी के आरोप में बच्चे की पोल से बांधकर की पिटाई

हिसुआ (नवादा) : हिसुआ थाने के सैदपुर मिल्की गांव में शनिवार की सुबह बिस्कुट चोरी के आरोप में एक बच्चे की पोल से बांधकर पिटाई की गयी. बाद में लोगों ने ही बीच-बचाव किया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गांव में पहुंच कर मामले की जांच की. पंच, सरपंच समेत अन्य लोगों […]
हिसुआ (नवादा) : हिसुआ थाने के सैदपुर मिल्की गांव में शनिवार की सुबह बिस्कुट चोरी के आरोप में एक बच्चे की पोल से बांधकर पिटाई की गयी. बाद में लोगों ने ही बीच-बचाव किया और इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने गांव में पहुंच कर मामले की जांच की. पंच, सरपंच समेत अन्य लोगों ने मामले में समझौते की पहल की है. पीड़ित बच्चा महज नौ वर्ष का है तथा पड़ोस के एक गांव का रहने वाला है. बच्चा पास के सैदपुर मिल्की गांव चला गया था, जहां भत्तु चौहान की दुकान में घुसा हुआ था. ग्रामीणों व दुकानदार ने उस पर बिस्कुट चोरी का आरोप लगा दिया. इसके बाद लोगों ने उसे पोल से बांध कर पिटाई शुरू कर दी. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने समझौते की पहल की है तथा बच्चे को पुलिस को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




