ePaper

बेहतर कार्य करनेवाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

Updated at : 20 Nov 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर कार्य करनेवाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

नवादा : मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में एसपी हरि प्रसाथ एस ने कई पुलिस कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को प्रशस्तिपत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया. पुलिस लाइन में समारोह आयोजित कर यह सम्मान दिया गया है. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा, मुहर्रम, दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारों व अन्य घटनाओं में बेहतर कार्य […]

विज्ञापन

नवादा : मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में एसपी हरि प्रसाथ एस ने कई पुलिस कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को प्रशस्तिपत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया. पुलिस लाइन में समारोह आयोजित कर यह सम्मान दिया गया है.

उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा, मुहर्रम, दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारों व अन्य घटनाओं में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस बल के जवान, सिपाही 1242 आकाश कुमार, सिपाही 703 दिपेश कुमार, सिपाही 622 मंजेश कुमार, सिपाही 638 कुंदन कुमार, सिपाही 1151 मो अलताफ आलम, सिपाही 643 मो तसमुउद्दीन, सिपाही 642 कमल कुमार, सिपाही 656 विशाल कुमार, सिपाही 705 राकेश कुमार रजक, सिपाही 1211 नीतीश कुमार, सिपाही 713 मुकेश कुमार, सिपाही 1169 अनिल कुमार, सिपाही 606 राजेश रंजन, सिपाही 649 मो एहतेशाम हुसैन, सिपाही 530 बल्लम कुमार, सिपाही 641 रंजीत कुमार रंजन, सिपाही 1199 कन्हैय कुमार, सिपाही 448 अजय कुमार, सिपाही 460 नयनमणि किशोर, सिपाही 1248 दीपक कुमार, सिपाही, 740 मंतोष कुमार, सिपाही 1056 विश्वनाथ कुमार तथा सिपाही 1330 विजय आनंद के अलावा पुअनि उदय कुमार सिंह, पुअनि मृत्यंजय कुमार तथा पुअनि शहरयार खान सहित 63 पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर करने वाले लोगों को हमेशा सम्मान मिला है और आगे भी मिलता रहेगा.
एसपी ने कहा कि पुलिस वालों के भरोसे ही शहर व पूरे जिले में सुरक्षा होती है. इसलिए हम लोगों का दायित्व एवं कर्तव्य बनता है कि हर हाल में जिले में शांति बनाये रखें. शांति व्यवस्था भंग न होने दें. इसके उपरांत आयोजित पुलिस सभा में उन्होंने पुलिसकर्मियों की शिकायतों को सुना तथा उसे शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया. बताया जाता है कि इसमें जिला बल और स्वाट जवान सहित डीआइ यू टीम के एसआइ भी शामिल हैं. इस मौके पर एएसपी मुख्यालय महेंद्र कुमार बसंत्री के साथ-साथ मेजर सारजेंट सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन