नवादा : ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या
Updated at : 14 Sep 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीण चिकित्सक की अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी. घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के प्रजातंत्र चैक को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. मृतक नारदीगंज के सांगोबर गांव के रहनेवाले ग्रामीण चिकित्सक विजय कुमार यादव बताये जाते हैं. वह पिछले […]
विज्ञापन
नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीण चिकित्सक की अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी. घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के प्रजातंत्र चैक को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया.
मृतक नारदीगंज के सांगोबर गांव के रहनेवाले ग्रामीण चिकित्सक विजय कुमार यादव बताये जाते हैं. वह पिछले एक साल से रूस्तमपुर गांव में रह कर ग्रामीणों का इलाज कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी उनके क्लिनिक में आ धमके और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




