इस्लामनगर में प्रतिबंधित लॉटरी विक्रेताओं के कई ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2019 8:20 AM
नवादा : शहर में लॉटरी के फल-फूल रहे अवैध धंधों को लेकर पुलिस ने लॉटरी माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की है. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात एसपी हरि प्रसाथ एस के निर्देशन में नगर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर से प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के धंधों में संलिप्त माफियाओं के यहां छापेमारी […]
नवादा : शहर में लॉटरी के फल-फूल रहे अवैध धंधों को लेकर पुलिस ने लॉटरी माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की है. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात एसपी हरि प्रसाथ एस के निर्देशन में नगर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर से प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के धंधों में संलिप्त माफियाओं के यहां छापेमारी की गयी. इस छापेमारी के लिए सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार को नियुक्त किया गया था. पुलिस की इस कार्रवाई में इस्लामनगर नूरानी मस्जिद के समीप एक घर से दो कार्टून लॉटरी बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










