पकरीबरावां में बिजली कटौती से लोगों में रोष, जताया विरोध

Updated at : 20 Jun 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
पकरीबरावां में बिजली  कटौती से लोगों में रोष, जताया विरोध

पकरीबरावा : प्रखंड मुख्यालय में बिजली गुल रहने के कारण उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. उपभोक्ताओं की मानें तो शनिवार को लगभग चार बजे संध्या से ही बिजली गुल हुई थी. लेकिन, रविवार को देर शाम तक बिजली का दीदार नहीं हुआ. इसके कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना […]

विज्ञापन

पकरीबरावा : प्रखंड मुख्यालय में बिजली गुल रहने के कारण उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. उपभोक्ताओं की मानें तो शनिवार को लगभग चार बजे संध्या से ही बिजली गुल हुई थी. लेकिन, रविवार को देर शाम तक बिजली का दीदार नहीं हुआ. इसके कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. जहां चिलचिलाती धूप में भीषण गर्मी लोगों के लिए सिरदर्द साबित हुई.

वहीं, पेयजल की समस्या भी जमकर सामने आयी. नल जल योजना से जहां लोगों को पेयजल की सुविधा मुख्यालय के कुछ पंचायतों में मिल रही थी. वह भी बिजली नहीं रहने के कारण नदारद हो गयी. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्रों में भी जिन स्थानों पर चापाकल में पानी आ रहे थे. वैसे स्थानों पर लोगों की कतार लगी थी. गौरतलब हो कि प्रखंड में हमेशा बिजली की स्थिति ऐसी ही है. विगत सप्ताह भी लगभग 12 घंटे तक लगातार बिजली गुल रही थी.
इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था. लेकिन, इस बार लोगों का आक्रोश देखते बन रहा है. लोगों ने मन बनाया है कि यदि ऐसा ही हाल रहा तो हम लोग जनप्रतिनिधि से लेकर जिले के आला अधिकारी का घेराव करेंगे. बताते चलें कि मुख्यालय सहित विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी से जब बिजली नहीं आने की जानकारी लेने का प्रयास किया जाता है तो या तो वह लोग मोबाइल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते या फिर मोबाइल स्विच ऑफ रहता है.
इसके कारण उपभोक्ताओं को भी विद्युत आपूर्ति की सही जानकारी नहीं मिल पाती है. विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से ही तकनीकी खराबी के कारण कई घंटे से लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित थे. लेकिन, जब इस संदर्भ में विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क किया गया तो प्रयास विफल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन