सड़कों के निर्माण में आयेगी तेजी, डीएम ने लिया जायजा

Updated at : 13 Jun 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण में आयेगी तेजी, डीएम ने लिया जायजा

रजौली : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क मार्ग में फॉरेस्ट की जमीन क्लियरेंस के लिए डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को डीएफओ अवधेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों के साथ संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया. डीएम ने सबसे पहले धमनी से सवैयाटांड पंचायत के लिए बनने […]

विज्ञापन

रजौली : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क मार्ग में फॉरेस्ट की जमीन क्लियरेंस के लिए डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को डीएफओ अवधेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों के साथ संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया. डीएम ने सबसे पहले धमनी से सवैयाटांड पंचायत के लिए बनने वाली सड़क मार्ग का स्थल जांच करने के लिए बुढ़िया साख के जंगल पहुंचे. हालांकि सवैयाटांड जाना इस रास्ते से मुश्किल थी.

इसलिए जांच टीम वापस हरदिया पंचायत के फुलवरिया जलाशय के समीप से भानेखाप व चोरडीहा जाने वाली सड़क निर्माण स्थल की जांच करते हुए कोडरमा होते हुए सवैयाटांड पंचायत के चटकरी गांव के समीप धमनी से सवैयाटांड जोड़ने वाली सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. सड़क मार्ग निर्माण स्थल निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लिए तीन रोड सवैयाटांड, भानेखाप, चोरडीहा को मुख्यालय से जोड़ने वाली का निर्माण करने के लिए आदेश पारित हो गया है.
लेकिन, इन सड़कों के निर्माण में फॉरेस्ट की जमीन पड़ती है. इसके क्लियरेंस के लिए स्थल निरीक्षण किया गया है. सड़क मार्ग में फॉरेस्ट की जमीन पड़ने के कारण फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत वन विभाग को जमीन के अधिग्रहण कर देना पड़ेगा.
ताकि, सड़क निर्माण में किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न नहीं हो. फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत भानेखाप सड़क मार्ग के लिए साढ़े सात एकड़ भूमि एवं चोरडीहा सड़क मार्ग के लिए 17 एकड़ भूमि फॉरेस्ट ट्रांसफर करना पड़ेगा. इसके बाद फॉरेस्ट से क्लियरेंस मिल जायेगा और सड़क का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि धमनी से सवैयाटांड़ पंचायत को जोड़ने वाली रोड प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण में किसी प्रकार की अवरोध ज्यादा नहीं है.
उन्होंने कहा कि धमनी से सांवरिया चार्ट सड़क निर्माण की दूरी 12 किलोमीटर है. इसमें तीन किलोमीटर नग्न फॉरेस्ट जमीन है. नौ किलोमीटर फॉरेस्ट लैंड है. इसे फॉरेस्ट विभाग के कार्य योजना में ली गयी है. उन्होंने बताया कि यह सड़क चार मीटर चौड़ा निर्माण कराया जायेगा. इससे फॉरेस्ट विभाग के डीएफओ को कोई आपत्ति नहीं है. एक सप्ताह के अंदर इस सड़क की निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है.
डीएम की सक्रियता देख खुश हुए गांववाले
जब डीएम कौशल कुमार अधिकारियों के संग चटकरी गांव पहुंचे तो वहां के लोगों में सड़क निर्माण को लेकर काफी प्रसन्नता थी. हालांकि गांव वालों ने बातचीत के दौरान जिलाधिकारी से पेयजल की समस्या होने की बात कही. जिसके लिए जिलाधिकारी ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर पेयजल की समस्या से निजात दिलाते हुए पेयजल की व्यवस्था शीघ्र करने की निर्देश दिया.
उन्होंने केंद्रीय विशेष सहायता योजना के अंतर्गत जल से संबंधित योजना देने की बात कही. इससे वहां के ग्रामीण संतुष्ट में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में पूरा सहयोग करने का वचन दिया. इस निरीक्षण मौके पर एएसपी अभियान कुमार आलोक, एसडीओ चंद्रशेखर आजाद, सीओ संजय कुमार झा एवं वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी विवेकानंद स्वामी व रजौली थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी अपने दल बल के साथ उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन