पहले किया अतिक्रमण और अब वसूल रहे हैं किराया

Updated:
विज्ञापन

हिसुआ : हिसुआ बाजार में सड़कों पर बाजार सजाया जा रहा है. दुकानें लगायी जा रही है और उसके सामनेवाले दुकानदार उससे किराया भी वसूल कर रहे हैं. सड़कों पर अतिक्रमण होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. अतिक्रमण व बाजार लगने से मेन रोड दिन भर जाम रहता है. एक बाइक को […]

विज्ञापन

हिसुआ : हिसुआ बाजार में सड़कों पर बाजार सजाया जा रहा है. दुकानें लगायी जा रही है और उसके सामनेवाले दुकानदार उससे किराया भी वसूल कर रहे हैं. सड़कों पर अतिक्रमण होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. अतिक्रमण व बाजार लगने से मेन रोड दिन भर जाम रहता है. एक बाइक को भी पार होना मुश्किल हो जाता है. लेकिन, स्थानीय प्रशासन इस मामले पर संज्ञान नहीं ले रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
हिसुआ बाजार के रहनेवाले दुकानदार सतीश कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, संजय कुमार, अरविंद कुमार, पवन कुमार गुप्ता, मीनू कुमार, भूषण प्रसाद, ब्रह्मानंद शर्मा व महमूद आलम सहित अन्य लोगों ने बताया कि दुकानदार अवैध तरीकों से दुकान लगवा कर किराये की वसूली कर रहे हैं. दुकानदारों की मनमानी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है.
सड़क पर पूरी तरह से अतिक्रमण है. वाहनों की जाम से दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशान हो रही है. लेकिन, मेन रोड से अतिक्रमण हटाने की पहल नगर पंचायत व सीओ कार्यालय से नहीं हो रही है. पूरे दिन वहां जाम की स्थिति बनी रहती है. लोगों ने बताया कि नाली के ढक्कन के ऊपर दुकान लगाने के बदले में भी दो सौ से पांच सौ रूपये तक के किराये लिये जा रहे हैं. किराया की वसूली सामनेवाले दुकानदार करते हैं.
पाचू चौक से लेकर पोस्टऑफिस तक का यही है हाल
हिसुआ-नवादा मेन रोड के पांचू चौक से लेकर पोस्टऑफिस तक का यही हाल है. सड़क व सड़क के किनारे बनाये गये नालियों पर हर दिन बाजार सजता है. एक दुकान दुकानदार को और उसके सामने की दूसरी दुकान अतिक्रमण का. कुछ दुकानदारों ने अपना ही माल नालियों और सड़कों पर सजा रखा है. उसके बाद खरीददारों का बाइक भी वहां खड़ा होती है. ऐसे हालात में सड़क पर से एक वाहन को भी गुरजना मुश्किल हो जाता है और मेन रोड में इतनी दूरी तक जाम लगा रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन