डीआइजी ने की जिले के सभी थानेदारों के काम की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

नवादा : नवादा पहुंचे मगध जोन के डीआइजी विनय कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक की. यह जानकारी देते हुए नवादा एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि मगध जोन के डीआईजी जिले के सभी थानों कांडों का समीक्षा किया है. इसमें नगर थाना, रोह थाना व रजौली थाना को […]

विज्ञापन

नवादा : नवादा पहुंचे मगध जोन के डीआइजी विनय कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक की. यह जानकारी देते हुए नवादा एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि मगध जोन के डीआईजी जिले के सभी थानों कांडों का समीक्षा किया है. इसमें नगर थाना, रोह थाना व रजौली थाना को खासतौर से समीक्षा कर कांडों के संबंध में जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में रोह थाना क्षेत्र में हुई छात्रा पायल की हत्या मामले में त्वरित गति से मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही शराबबंदी को लेकर रजौली के सीमा पर विशेष चौकसी रखने व माफियाओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
उन्होंने नगर थाना क्षेत्र में अापराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीआइजी ने मतगणना को लेकर पूरे जिले में चौकसी बढ़ाने का भी निर्देश दिया. बैठक के क्रम में पुराने केसों का डीआइजी ने रिव्यू करते हुए बेहतर कार्य करने को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रेरित किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन