सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से डेढ़ लाख छीन कर भागे उचक्के

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 7:44 AM

विज्ञापन

नवादा नगर : प्रशासन की नाकामी का असर है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार को दोपहर में एसबीआई बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर वापस आ रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से उनका रुपयेवाले बैग लेकर भागने में अपराधी सफल रहा. सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी भोला प्रसाद आर्य ने बताया कि घरेलू […]

विज्ञापन

नवादा नगर : प्रशासन की नाकामी का असर है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार को दोपहर में एसबीआई बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर वापस आ रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से उनका रुपयेवाले बैग लेकर भागने में अपराधी सफल रहा.

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी भोला प्रसाद आर्य ने बताया कि घरेलू कार्य से डेढ़ लाख रुपये एसबीआइ बैंक की मुख्य शाखा से निकाले और अपनी घर मिर्जापुर की ओर जा रहे थे. सदर अस्पताल के पास ठंडा पीने के लिए रुके तभी वहां पर शरीर में अचानक खुजली शुरू हो गयी.
शरीर खुजलाने के लिए जैसे ही बैग पास में रखे पता नहीं कौन उसे उठा कर गायब कर दिया. शिकायतकर्ता ने कहा कि खुजली का पाउडर किसी द्वारा छिड़का गया था. इस बाबत नगर थाने में भोला प्रसाद आर्य ने मामला दर्ज कराया है.
बाद में एसपी हरि प्रसाथ एस से मिल कर भी इस बाबत शिकायत दर्ज कराया गया. एसपी ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच करके अपराधी को पकड़ने का आश्वासन दिया. जिले में इस तरह की घटना आम हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन