धूमधाम से मनी भगवान परशुराम की जयंती

Updated:
विज्ञापन

नवादा : जिले भर में भगवान परशुराम की जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा धूमधाम से मंगलवार को मनायी गयी. इस दौरान पूजा पाठ व शोभायात्रा भी निकाली गयी. शहर के डॉ श्री कृष्ण सिंह स्मारक हॉल में अखिल भारतीय सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया. […]

विज्ञापन

नवादा : जिले भर में भगवान परशुराम की जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा धूमधाम से मंगलवार को मनायी गयी. इस दौरान पूजा पाठ व शोभायात्रा भी निकाली गयी. शहर के डॉ श्री कृष्ण सिंह स्मारक हॉल में अखिल भारतीय सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया. मंत्रोच्चार के साथ भव्य रूप से आयोजित परशुराम जयंती का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक राजेश कुमार श्री कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों पर आस्था कर विकास की ओर लगातार अग्रसर है. उन्होंने अपील किया कि अपने पूर्वज भगवान परशुराम जी के उपदेशों को आत्मसात कर बेहतर समाज को एकजुटता की ओर अग्रसर कर देश की उन्नति में सहयोग करें.
साथ ही गरीबों की सेवा करने का लोगों ने संकल्प लिया. मौके पर मोर्चा के जीतू सिंह, मनीष कुमार, राजीव कुमार, पप्पू सिंह, अनिरुद्ध सिंह, लव कुमार भास्कर भूषण सिंह, सागर सिंह, भरत सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, मनोज कुमार तथा अमित कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन