रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिरदला : सोमवार को थाना क्षेत्र के ठेकाही मोड़ पर पैसों की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में शुरू हुई मारपीट की घटना बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गया. मारपीट की घटना में घायल धिरौंध पंचायत के समिति सदस्य बालचंद राजबंशी के पुत्र बिनोद राजबंशी ने बताया कि उसकी पत्नी स्वयं सहायता का महिला […]
विज्ञापन
सिरदला : सोमवार को थाना क्षेत्र के ठेकाही मोड़ पर पैसों की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में शुरू हुई मारपीट की घटना बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गया. मारपीट की घटना में घायल धिरौंध पंचायत के समिति सदस्य बालचंद राजबंशी के पुत्र बिनोद राजबंशी ने बताया कि उसकी पत्नी स्वयं सहायता का महिला ग्रुप चलाती है जिसके तहत बिनोद राजबंशी ने नबाबगंज निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र रंजीत यादव के बीच वर्षों पहले रुपये पैसे की लेनदेन हुई थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिसमे बिनोद राजबंशी ने महिला ग्रुप के माध्यम से 70 हजार रुपये की लोन रंजीत कुमार को दिया था.जो रंजीत कुमार देने में आना कानी कर रहा था.सोमवार को पैसा देने को लेकर रंजीत बिनोद को अपने घर के पास बुलाया.
जहाँ किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी.जब तक ग्रामीण दोनों को बीच बचाव करते इतना में ही रंजीत कुमार का भाई बबलू यादव हाथ मे पिस्टल लेकर मौके पर पहुच हवा में ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगा.अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ मच गई.चारो तरफ मची अफरा तफरी में लोग इधर उधर भागने लगे.
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रंजीत कुमार ने पहले पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो रोजाना की तरह अपने सीएसपी बंद कर निकल रहा था तभी बैंक लूटने की नीयत से मौके पर बिनोद पहुंचा और ताबड़तोड़ हवा में फायरिंग करने लगा.इसी बीच किसी ने गोलीबारी की सूचना स्थानीय सिरदला पुलिस को दी.जिसके बाद सैप जवानों के साथ सिरदला थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच चार युवकों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षो से सिरदला थाना में लिखित शिकायत की गई है.वही मामले पर पर्दा डालने को लेकर सिरदला थाना में दोनों पक्षो में सुलहनामा को लेकर पंचायती की जा रही है. वही थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन