धर्मेद्र बने दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष

पकरीबरावां : प्रखंड मुख्यालय में दवा विक्रेता संघ का चुनाव एनसीडीए जिलाध्यक्ष ब्रजेश राय की अध्यक्षता में हुआ. इसमें सर्व सम्मति से धर्मेद्र कुमार वर्मा को अध्यक्ष व कामेश्वर प्रसाद शर्मा को सचिव चुना गया. इसके साथ ही अकीक कुमार उर्फ बंटी को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया है. धर्मेद्र कुमार वर्मा व […]
पकरीबरावां : प्रखंड मुख्यालय में दवा विक्रेता संघ का चुनाव एनसीडीए जिलाध्यक्ष ब्रजेश राय की अध्यक्षता में हुआ. इसमें सर्व सम्मति से धर्मेद्र कुमार वर्मा को अध्यक्ष व कामेश्वर प्रसाद शर्मा को सचिव चुना गया. इसके साथ ही अकीक कुमार उर्फ बंटी को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया है. धर्मेद्र कुमार वर्मा व कामेश्वर प्रसाद को क्रमश: अध्यक्ष व सचिव पद के लिए लगातार दूसरी बार चुने जाने से सदस्यों में खुशी देखी गयी. कोषाध्यक्ष पद के लिए नये नामों के साथ अकीक कुमार का चयन किया गया.
इसकी जानकारी अध्यक्ष व सचिव ने संयुक्त रूप से दी. अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को बधाई दी है. सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि दवा की खरीद व बिक्री बिल पर ही करें. मौके पर एनसीडीए के पदाधिकारी राजीव नयन, नवीन सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, मुनेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिनेश कुमार, संतोष कुमार व शैलेश प्रसाद संतोषी आदि सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




