लंबित कांडों का प्रभार नहीं देने पर हुई कार्रवाई

Updated at : 25 Feb 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों का प्रभार नहीं देने पर हुई कार्रवाई

नौ थानाध्यक्षों सहित 12 पुलिस पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस बिहारशरीफ : लंबित कांडों पर सुस्ती बरतने वाले 9 थानाध्यक्षों सहित 12 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एसपी ने नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस संबंधित थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कही गयी है. एसपी द्वारा नोटिस में बताया गया […]

विज्ञापन
नौ थानाध्यक्षों सहित 12 पुलिस पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
बिहारशरीफ : लंबित कांडों पर सुस्ती बरतने वाले 9 थानाध्यक्षों सहित 12 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एसपी ने नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस संबंधित थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कही गयी है. एसपी द्वारा नोटिस में बताया गया है कि चालू वर्ष के जनवरी माह में सभी अंचलों के प्राप्त जानकारी से यह पता चला है कि जिले के 9 थानाध्यक्ष व 12 पुलिस पदाधिकारी कई माह पूर्व स्थानांतरण होने के बावजूद भी अभी तक लंबित कांडों का प्रभार नहीं सौंपा गया है, जिससे अनावश्यक रूप से लंबित कांडों का अनुसंधान बाधित हुआ है.
एसपी ने बताया है कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो संबंधित थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. एसपी के इस फरमान के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गयी है. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कांड का प्रभार सौंपने व स्पष्टीकरण भी समयसीमा के भीतर देने की बात कही गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन