नोटबंदी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated at : 23 Dec 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ किया प्रदर्शन

थरथरी : स्थानीय प्रखंड कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले पार्टी की ओर से मोदी सरकार के नोटबंदी और हिलसा में पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया. जिसका अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने की. उन्होंने संबोधित […]

विज्ञापन

थरथरी : स्थानीय प्रखंड कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले पार्टी की ओर से मोदी सरकार के नोटबंदी और हिलसा में पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया. जिसका अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने की.

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने एक हजार और पांच सौ का नोटबंदी से किसान,मजदूर,छात्र,नौजवानों को काफी संकट से जूझ रहे हैं. मजदूरों को रोजगार का संकट हो गया है. किसान अपने धान औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं. पेंशनधारी को सात माह में पेंशन नहीं मिला है और थरथरी, कचहरिया के बैंकों से मनमानी से रोज रोज पेंशनधारी खाली हाथ लौट रहे हैं और भूखमरी के शिकार हो रहे हैं. पैसे के अभाव में बीमार व्यक्ति को इलाज नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन