मेड़ के विवाद में किसान की गला दबा कर हत्या

Updated at : 06 Nov 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
मेड़ के विवाद में किसान की गला दबा कर हत्या

बिहारशरीफ/सरमेरा : स्थानीय थाना के वृंदावन गांव के गणेश खंधा में एक किसान की कुछ लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि चेरो गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र ठाकुर अपनी खेत में रबी फसल की बोआई करने के लिए वृंदावन के गणेश खंधा में गये थे. खेत की जोताई के दौरान […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/सरमेरा : स्थानीय थाना के वृंदावन गांव के गणेश खंधा में एक किसान की कुछ लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि चेरो गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र ठाकुर अपनी खेत में रबी फसल की बोआई करने के लिए वृंदावन के गणेश खंधा में गये थे. खेत की जोताई के दौरान किसान महेश ठाकुर का बगल के खेत वाले किसान व अन्य लोगों से आरी (मेड़) को लेकर विवाद हो गया. महेन्द्र ठाकुर ने उपेन्द्र महतो पर आरी काट लेने का आरोप लगाया,

जबकि उपेन्द्र महतो ने महेन्द्र ठाकुर पर आरी काटने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक जा पहुंचा. इस मारपीट व हाथापाई के दौरान उपेंद्र महतो व उनके समर्थकों ने महेंद्र ठाकुर का गला दबाकर धकेल दिया, जिससे महेन्द्र ठाकुर गिर गया. इस घटना में महेन्द्र ठाकुर की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया.

इस मामले में उपेन्द्र महतों व अन्य के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टत रिर्पाट मिलने के बाद हत्या के कारणों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन