जिले में मुहर्रम को लेकर मेडिकल टीमें तैनात
Updated at : 13 Oct 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

टीमें 13 अक्तूबर तक 24 घंटे काम करेंगी बिहारशरीफ : मुहर्रम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो मेडिकल टीमों की तैनाती की गयी है. यह टीमें बुधवार से काम करनी शुरू कर दी है. ये टीमें जिला नियंत्रण कक्ष व लहेरी थाना […]
विज्ञापन
टीमें 13 अक्तूबर तक 24 घंटे काम करेंगी
बिहारशरीफ : मुहर्रम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो मेडिकल टीमों की तैनाती की गयी है. यह टीमें बुधवार से काम करनी शुरू कर दी है. ये टीमें जिला नियंत्रण कक्ष व लहेरी थाना नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त की गयी हैं. टीम तीन शिफ्टों में काम कर रही है. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि हर शिफ्ट में एक-एक चिकित्सा पदाधिकारी काम करने में लगे हैं.
इसके अलावा पारा मेडिकल स्टॉफ भी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने में लगे हैं. उक्त दोनों मेडिकल टीमों को आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध करायी गयी हैं. ताकी आवश्यकतानुसार जरूरत मंद लोगों को सुलभ तरीके से उपलब्ध करायी जा सके. उन्होंने बताया कि उक्त टीमें 13 अक्तूबर तक 24 घंटे काम करेंगी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को इस पर विशेष नजर रखने को कहा गया है. यानी कि जरूरत के अनुसार जीवनरक्षक दवा उपलब्ध कराते रहने को कहा गया है. प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




