रहुई बाजार का रहने वाला था युवक, फेल होने पर घर से गया था भाग, कानपुर के रामपुर हाॅल्ट पर हुई घटना

Updated at : 13 May 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
रहुई बाजार का रहने वाला था युवक, फेल होने पर घर से गया था भाग, कानपुर के रामपुर हाॅल्ट पर हुई घटना

बिहारशरीफ : रहुई बाजार के एक युवक ने इंटर साइंस की परीक्षा में फेल हो जाने पर घर से भाग गया. उस युवक की उत्तर प्रदेश में कानपुर के रामपुर हाल्ट के निकट ट्रेन से कट जाने से मौत हो गयी. रहुई बाजार निवासी स्व. जगजीवन चौधरी के दो पुत्रों में से मृतक युवक गौतम […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : रहुई बाजार के एक युवक ने इंटर साइंस की परीक्षा में फेल हो जाने पर घर से भाग गया. उस युवक की उत्तर प्रदेश में कानपुर के रामपुर हाल्ट के निकट ट्रेन से कट जाने से मौत हो गयी. रहुई बाजार निवासी स्व. जगजीवन चौधरी के दो पुत्रों में से मृतक युवक गौतम कुमार बड़ा पुत्र था. एक माह पूर्व पिता जगजीवन चौधरी की मौत हो गयी थी. गौतम के ट्रेन से कट जाने की जानकारी जैसे ही घरवालों को मिली,घर में कोहराम मच गया.

रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाएं गौतम के घर जुट गयी और विलाप कर रही गौतम की मां को ढांढस बंधाने में जुट गयी. पति की मौत के बाद सीता देवी को अपने बड़े पुत्र पर ही नाज था. उसे उम्मीद थी कि बेटा पढ़-लिखकर एक दिन बड़ा आदमी बनेगा और परिवार का भरण-पोषण करेगा, मगर सीता देवी की उम्मीदें धरी की धरी रह गयी. गौतम की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

घटना की खबर सुनकर गौतम की शादी-शुदा बहन माधुरी ससुराल से मायके आ गयी है. वह मां को संभालने में जुटी हुयी है. ग्रामीण बताते हैं कि गौतम पढ़ने में काफी मेहनती था. शांत स्वभाव के गौतम के इंटर सायंस में फेल होने पर किसी ने नहीं डाटा, मगर गौतम को स्वयं आत्मग्लानी हुइ और वह मां व भाई को छोड़कर घर से भाग गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन