साइबर गिरोह ने एटीएम से उड़ाये 40 हजार

हिलसा (नालंदा) : एटीएम से रुपये निकासी करते समय रहें होशियार, नहीं तो आप भी साइबर गिरोह के शिकार हो सकते हैं. हुआ यूं कि हिलसा के एक युवक की एटीएम से साइबर गिरोह ने 40000 रुपये उड़ा लिये. साइबर गिरोह का शिकार हुआ शहर के काजी बाजार नीमतल मुहल्ला निवासी चंद्रदीप महतो का पुत्र […]
हिलसा (नालंदा) : एटीएम से रुपये निकासी करते समय रहें होशियार, नहीं तो आप भी साइबर गिरोह के शिकार हो सकते हैं. हुआ यूं कि हिलसा के एक युवक की एटीएम से साइबर गिरोह ने 40000 रुपये उड़ा लिये. साइबर गिरोह का शिकार हुआ शहर के काजी बाजार नीमतल मुहल्ला निवासी चंद्रदीप महतो का पुत्र मिथलेश कुमार. वह बीते मंगलवार को किसी काम से बिहारशरीफ गया था, जहां रुपयों की आवश्यकता पड़ी,
तो बिहारशरीफ के खंदक पर स्थित चौधरी कॉम्पलेक्स की एटीएम से रुपये निकासी करने पहुंचा. कई बार एटीएम मशीन में कार्ड ट्राइ करने के बाद भी रुपये की निकासी नहीं हो सकी. थक-हार कर बिना रुपये निकासी के ही वह लौट गया. उसने बताया कि एटीएम कैबिन में पहले से दो युवक घुसे हुए थे और अपने मोबाइल में छेड़छाड़ कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एटीएम मशीन का कैंसिल बटन भी उखड़ा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




