रेप कांड के विरोध में एनडीए का कैंडिल मार्च

Updated at : 27 Feb 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
रेप कांड के विरोध में एनडीए का कैंडिल मार्च

बिहारशरीफ : नाबालिग युवती के दुष्कर्म के मामले में आरोपित विधायक की गिरफ्तारी के लिए एनडीए के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की संध्या कैंडिल मार्च निकाला. स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकल कर कैंडल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा. इस मार्च में शामिल लोग आरोपित विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नाबालिग युवती के दुष्कर्म के मामले में आरोपित विधायक की गिरफ्तारी के लिए एनडीए के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की संध्या कैंडिल मार्च निकाला. स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकल कर कैंडल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा. इस मार्च में शामिल लोग आरोपित विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

इस कांड के मास्टर माइंड सुलेखा देवी की गिरफ्तारी के बाद भी आरोपित विधायक की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से एनडीए नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के नेतृत्व में स्थानीय अस्पताल मोड़ पर शनिवार को धरना देने का कार्यक्रम है. इस कैंडिल मार्च में पूर्व विधायक राजीव रंजन, कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, जिप सदस्य सुधीर कुमार सहित एनडीए के अन्य नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन