थानाध्यक्ष सहित 11 सिपाही निलंबित

Updated at : 08 Dec 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सहित 11 सिपाही निलंबित

बिहारशरीफ : कर्तव्यहीनता को लेकर एसपी ने छबीलापुर थानाध्यक्ष सहित 11 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये सभी सिपाही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त किये गये थे. एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार की देर संध्या की गयी. निलंबित […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : कर्तव्यहीनता को लेकर एसपी ने छबीलापुर थानाध्यक्ष सहित 11 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये सभी सिपाही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त किये गये थे. एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार की देर संध्या की गयी.

निलंबित छबीलापुर थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार पर काम में लापरवाही की बात एसपी द्वारा बतायी गयी है. निलंबित सिपाहियों में पूनम कुमारी, कंचन कुमारी, मृणाल आर्य, संगीता कुमारी, अंजनी कुमारी, रूपेश कुमार, आशीष कुमार, मो.आजम, सुष्मिता कुमारी, रिंकी कुमारी, नागेंद्र कुमार, राजकुमार एवं भूषण कुमार शामिल हैं. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एसपी ने बताया कि उन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी, जो कांड के अनुसंधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन