विवाद में पत्नी की हत्या

बिहारशरीफ/नालंदा : दो पुत्रों की मां बेबी अब इस दुनिया में नहीं रही.अवैध संबंध का झूठा आरोप मढ़ पति ने उसकी हत्या कर दी.घटना सिलाव थाना क्षेत्र के आजाद गली की है.पुत्र के बयान पर पुलिस ने कांड दर्ज कर लिया.बताया जाता है कि पेशे से पूजा पाठ कर घर परिवार चलाने वाला विजय पांडेय […]
बिहारशरीफ/नालंदा : दो पुत्रों की मां बेबी अब इस दुनिया में नहीं रही.अवैध संबंध का झूठा आरोप मढ़ पति ने उसकी हत्या कर दी.घटना सिलाव थाना क्षेत्र के आजाद गली की है.पुत्र के बयान पर पुलिस ने कांड दर्ज कर लिया.बताया जाता है कि पेशे से पूजा पाठ कर घर परिवार चलाने वाला विजय पांडेय अपनी पत्नी को शक की नजर से देखता था.
वह अपनी पत्नी बेबी पर अवैध संबंध का आरोप लगा आये दिन पिटाई किया करता था.भूखे-प्यासे उसे कमरे में बंद रखा जाता था.किसी भी पराये मर्द से बात करना विजय को कतई पसंद नहीं था.पुत्र दयानंद व सहजानंद भी पिता के कोपभाजन का शिकार हुआ करता था.पुलिस को दिये बयान में दोनों पुत्रों ने कहा है कि मां के पक्ष में बोलने पर पिता उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज किया करते थे. मां ने हम दोनों भाइयों को पिता से नहीं उलझने की सलाह दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




