वकील के घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी

बिहारशरीफ : वकील के घर से पांच लाख की संपत्ति उड़ा ले गये चोर. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में बुधवार की देर रात्रि घटी. बताया जाता हे कि गांव निवासी व पेशे से वकील कपिल देव प्रसाद के घर के मुख्य ग्रिल का ताला तोड़ कर बदमाश अंदर दाखिल हो गये. […]
बिहारशरीफ : वकील के घर से पांच लाख की संपत्ति उड़ा ले गये चोर. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में बुधवार की देर रात्रि घटी. बताया जाता हे कि गांव निवासी व पेशे से वकील कपिल देव प्रसाद के घर के मुख्य ग्रिल का ताला तोड़ कर बदमाश अंदर दाखिल हो गये.
घर में रखे नकद 2.5 लाख नकद,तीन लाख के जेवर व तीन कलई घड़ी पर हाथ साफ कर दिया. बताया जाता है कि घर में घुसने के बाद अंदर रखे दो बड़े बक्से को घर के समीप एक खेत में ले जाकर उसके अंदर रखे उक्त रुपये व कीमती आभूषण की चोरी की गयी. गुरुवार की सुबह उक्त खेत में फेंके दो बड़े बक्से को पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




