पत्नी की हत्या के आरोपित को उम्रकैद

Updated at : 11 Apr 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोपित को उम्रकैद

बिहारशरीफ : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित शेखपुरा जिले के कोरवां थाना क्षेत्र के कोसुम्भा गांव निवासी मनोज महतो को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो शाहिद रईस ने सजा के बिंदु पर उभय पक्षों की सुनवाई के बाद शुक्रवार को उक्त […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित शेखपुरा जिले के कोरवां थाना क्षेत्र के कोसुम्भा गांव निवासी मनोज महतो को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो शाहिद रईस ने सजा के बिंदु पर उभय पक्षों की सुनवाई के बाद शुक्रवार को उक्त फैसला सुनाया.

घटना के संबंध में मृतका के पिता शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल गांव निवासी अर्जुन महतो ने लहेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.प्राथमिकी में सूचक का कहना था कि उसकी पुत्री पिंकी कुमारी की मनोज महतो ने रॉड से वार कर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन