डिप्रेशन में आकर युवक ने की खुदकुशी
डिप्रेशन में आकर युवक ने की खुदकुशी
मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के टेंगरारी में एक युवक ने डिप्रेशन (तनाव) में आकर खुदकुशी कर ली. उसकी पहचान टेंगरारी गांव के किशन कुमार (28) के रूप में हुई है. पुलिस ने शनिवार की शाम शव को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम से भी जुड़ा है. युवक प्राइवेट जॉब करता था. वह अपने घर में पंखे के सहारे रस्सी के साथ लटका हुआ था. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. प्राथमिकी के लिए अभी तक आवेदन नहीं मिला है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए