ePaper

Bihar: नींबू की बोरियों के नीचे छिपा रखी थी लाखों की शराब, पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर फेरा पानी

Updated at : 23 Jun 2025 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar

Bihar: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया. नींबू की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही 15 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया. पुलिस ने ट्रक, कार और बाइक बरामद की है, एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया है. जिले के गरहा ओपी, पारू, करजा, कांटी और मुशहरी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई छापेमारी में करीब 9165 लीटर से अधिक शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि कई अन्य फरार हैं.

नींबू की बोरियों के नीचे छिपाई गई बीयर, ट्रक और कार से जब्त

गरहा ओपी के पटियासा चौड़ इलाके में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप ट्रक में भेजी जा रही है. पुलिस ने मौके पर ट्रक और एक कार को रोका. तलाशी के दौरान ट्रक में नींबू की बोरियों के नीचे 248 कार्टन बीयर बरामद की गई, जबकि कार से 10 कार्टन बीयर मिली. पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर तलाश तेज कर दी गई है.

भुसौल में छिपाकर रखी थी अंग्रेजी शराब, आरोपी फरार

पारू थाना क्षेत्र के फुलाढ़ गांव में एक भुसौल में छिपाकर रखी गई 100 लीटर विदेशी शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया. यह शराब गांव के राजा कुमार ने बेचने के इरादे से रखी थी. लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही वह भाग निकला. पारू थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है.

Also Read:  बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 160 कोचिंग सेंटर होंगे बंद, भोजपुर में DM का आदेश सुनते ही संस्थानों में मचा हड़कंप

मुशहरी में एक तस्कर दबोचा गया, बाइक समेत दो युवक भी चढ़े हत्थे

मुशहरी गांव में पुलिस को छापेमारी में 355 लीटर शराब मिली है. यहां से राजा सहनी नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. दूसरी ओर करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के पास से दो युवकों को बाइक पर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन