मुजफ्फरपुर के मुशहरी में कार और बाइक की टक्कर, ब्रेन हैमरेज के कारण किशोर पीएमसीएच रेफर
मुजफ्फरपुर के मुशहरी में तेज रफ्तार बाइक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे पटना रेफर किया गया है. कार चालक घटना के बाद फरार हो गया.
Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौलिया मोड़ के पास एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सामने से आ रही एक कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.
आपके शहर में
Muzaffarpur News: हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुआ चालक
घटना के समय जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े. लोगों को अपनी ओर आता देख कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. मुशहरी थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
घायलों की पहचान और डॉक्टर का बयान
घायलों की पहचान प्रहलादपुर निवासी अविनाश कुमार (14 वर्ष) और मोनू कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सोनाली पांडे ने घायलों की जांच की. उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय अविनाश के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे ब्रेन हैमरेज हुआ है. वहीं मोनू कुमार की हालत भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है.
एसकेएमसीएच से पीएमसीएच रेफर
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच (SKMCH) रेफर कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश कुमार की बिगड़ती हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच (PMCH) पटना रेफर कर दिया है. वहीं मोनू कुमार का इलाज फिलहाल एसकेएमसीएच में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए