पर्स छिनतई के दौरान महिला को 30 मीटर तक घसीटा

पर्स छिनतई के दौरान महिला को 30 मीटर तक घसीटा
मुजफ्फरपुर. झपहां ओवरब्रिज पर बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने पर्स छिनतई के दौरान शिक्षक मो. कयामुद्दीन की भाभी अफसाना खातून को 30 मीटर तक घसीट दिया. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी तो पर्स छोड़ दिया. अपराधी पर्स लेकर ओवरब्रिज से उतरकर झपहां गांव की ओर फरार हो गये. अफसाना खातून के छीने गए पर्स में 10 हजार नकदी, डॉक्टर का पुर्जा समेत अन्य कागजात था. जख्मी हालत में अफसाना खातून को इलाज के लिए उसके देवर ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. उनके सिर, चेहरे पर गंभीर चोट है. जख्मी महिला के देवर ने अहियापुर थाने में लिखित शिकायत की है. जानकारी के अनुसार सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत गांव निवासी मो. कयामुद्दीन अपनी भाभी अफसाना खातून को डॉक्टर से दिखाने के लिए घर से निकले थे. उनको सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर जाना था. झपहां ओवरब्रिज पर चढ़ते ही पीछे से आये लाल रंग के अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने अफसाना खातून के साथ घटना को अंजाम दिया. दिनदहाड़े घटना से पुलिस गश्ती पर सवाल झपहां ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही झपहां टीओपी है. दिनदहाड़े अपराधियों के तांडव से लोगों में दहशत है. पुलिस टीम को इसकी भनक नहीं लगी. लोकसभा चुनाव को लेकर भी शहर से लेकर गांव तक पुलिस अलर्ट मोड में है. ऐसे में वारदात होने पर लोग पुलिस गश्ती पर सवाल उठाने लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




