महिला ने घर में फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

करजा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन कोदरिया निवासी 32 वर्षीया महिला ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़

विज्ञापन

मड़वन मुज: करजा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन कोदरिया निवासी 32 वर्षीया महिला ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ उसकी पहचान निजामुद्दीन कोदरिया निवासी मो लालू की पत्नी मेहरूंनिशा के रूप में हुई़ घटना के कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है़ बताया गया कि शनिवार की रात सभी खाना खाकर सो गये़ सुबह देर तक महिला का दरवाजा बंद था़ काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला गया जहां महिला फंखे में फंदा लगाकर लटकी हुई थी़ मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है़ अब तक आवेदन नहीं मिला है़ आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन