हरियाणा से भागकर मुजफ्फरपुर में छिपा था ड्रग तस्कर, STF ने ऐसे बिछाया जाल, संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी

Author Chandan singh|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार STF, मुजफ्फरपुर जिला पुलिस और हरियाणा पुलिस ने मिलकर एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर मो. मुन्ना को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. यह तस्कर हरियाणा के NDPS एक्ट मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था.

विज्ञापन

Muzaffarpur Drug Smuggler Arrest: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार एसटीएफ, मुजफ्फरपुर जिला पुलिस और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है. तीनों एजेंसियों की टीम ने हरियाणा के NDPS एक्ट मामले में वांछित अंतरराज्यीय तस्कर मो. मुन्ना को मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

बिहार STF की खुफिया सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा पुलिस का वांछित आरोपी सकरा इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद एसटीएफ ने यह जानकारी मुजफ्फरपुर पुलिस और हरियाणा पुलिस के साथ साझा की.

तीनों एजेंसियों ने संयुक्त रणनीति बनाकर संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी मो. मुन्ना, पिता मो. शकील उर्फ लालू, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित विधान नगर थाना क्षेत्र के कमला बगान, घोसपुकुर का निवासी है.

हरियाणा के NDPS मामले में था फरार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सदर पेहवा थाना कांड संख्या 227/2026 में नामजद है. उसके खिलाफ NDPS Act की धारा 18 के तहत मामला दर्ज है. केस दर्ज होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था.

सकरा में छिपकर रह रहा था तस्कर

जांच में सामने आया कि हरियाणा से फरार होने के बाद आरोपी बिहार पहुंच गया था और मुजफ्फरपुर के सकरा क्षेत्र में छिपकर रह रहा था. सटीक खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

स्थानीय नेटवर्क की भी होगी जांच

गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मुजफ्फरपुर में आरोपी किन स्थानीय लोगों के संपर्क में था, उसका ड्रग नेटवर्क कितना बड़ा था और यहां उसका उद्देश्य क्या था. मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन