मंदिर से चुरा लेती थी श्रद्धालुओं के पर्स, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मंदिर से चुरा लेती थी श्रद्धालुओं के पर्स, गिरफ्तार
विज्ञापन
गरीब स्थान मंदिर से सीतामढ़ी की चोरनी को धर दबोचापुलिस ने उसके पास से चोरी के दो पर्स भी किये बरामद
मुजफ्फरपुर.
गरीब स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच रहकर महिलाओं के पर्स को चुरा लेने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया. वह सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर की रीता है. पुलिस को उसके पास से चोरी के दो पर्स भी मिले हैं. इसमें से एक पर्स कांटी के दामोदरपुर चैनपुर गांव की पूजा कुमारी का है. रीता के खिलाफ नगर थाने में मंगलवार को दारोगा ध्रुवलाल प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पूछताछ के बाद उसको कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया. दारोगा ने बताया कि सोमवार को गश्ती में थे. सरैयागंज टावर चौक पर जब पहुंचे तो सूचना मिली कि गरीब स्थान मंदिर में चोरी के आरोप में महिला पकड़ी गयी है. मंदिर परिसर में महिला को लोग बैठाये हुए थे. उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने आयी थी. उसपर लगाया गया चोरी का आरोप झूठा है. लेकिन, महिला सिपाही ने उसके सामान की तलाशी ली तो चोरी किया हुआ दो पर्स बरामद हुआ. इसमें 2667 रुपये भी बरामद हुए.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन